भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच बांटा कंबल


केरेडारी(हजारीबाग)। बढ़ते ठंड को देखते हुवे एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा केरेडारी पंचायत वासियों को कंबल मुहैया कराया गया। जिसका वितरण रविवार को भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो वा आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा  के द्वारा 100 ग्रामीणों के बीच दिया गया हैं।
नरेश महतो ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा ग्रामीणों के लिए गर्म कपड़ा का उपलब्ध कराया गया हैं। जिसे भाजपा वा आजसू के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों के बीच बांटा जा रहा हैं। जरूर के हिसाब से गरीब वा वृद्ध को कंबल दिया जायेगा।
मौके पर केरेडारी पंचायत के वार्ड सदस्य दीपन महतो, बहादुर राम, विजय महतो, भाजपा बुथ अध्यक्ष चरित्र महतो, महेंद्र महतो, राजकुमार पांडेय, सहयोगी राजेश साव समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!