प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वा एक अन्य घायल हो गया। युवक के मौत के उपरांत ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर थाना में जम कर हंगामा करते हुवे उपद्रव मचाया। उग्र ग्रामीणों ने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ किया और कुर्सी टेबल तोड़कर आग लगा दी। इसके अलावा रखे गए दस्तावेजों को भी लूटने का प्रयास किया गया।
थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों ने थाना परिसर में काफी उपद्रव मचाया। पुलिस कर्मियों के साथ मार पीट किया। इन्होंने आगे बताया कि घटना के सिलसिले में थाना में कांड संख्या 127/24 के तहत 32 नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 3