नवनिर्वाचित विधायक रौशन लाल चौधरी ने केरेडारी में समर्थकों के साथ निकाला अभार यात्रा

बड़कागांव विधानसभा में विकास का नई गाथा लिखेंगे : रोशनलाल चौधरी

केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी मंगलवार को केरेडारी में आभार यात्रा निकाले। अभार यात्रा का शुभारंभ केरेडारी के राम जानकी मंदिर से किया गया। जो केरेडारी चौक से कराली, केमो, घुटू, जोको, कुठान, सलगा, सायल, पेटो,जोरदाग, चट्टी बरियातू, बालेदेवरी, पाण्डु, तरहेसा, बसरिया, बेंगवरी, हेवई, पहरा, बेलतू, बारियातू पंचायत में भ्रमण किये। इस दौरान लोगों ने नव निर्वाचित विधायक रौशन लाल चौधरी का आपार जनसमर्थन के साथ स्नेह और भव्य तरीके से स्वागत करते हुए आभार जुलूस यात्रा को आकर्षक बनाया। सैकड़ो लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक रोशनलाल चौधरी का अपने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

लोगों को आभार व्यक्त करते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पूरे बड़कागांव विधानसभा में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र की जनता ने हमें सर्वोपरि सबसे ज्यादा मत का अंतर से विजई बनाने का काम किया है। इसे हम कभी नहीं भूल सकते। यहां के लोगों ने जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे विजय बनाने का काम किया है। उसे मैं किसी रूप से चूकता नहीं कर सकता हूं परन्तु इस ऋण को मैं अपने विकास कार्यों से चूकता करने का प्रयास करूंगा।
आभार यात्रा में केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड सचिव मोहन महतो, उपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, केंद्रीय सदस्य लीलाधन साव, अशेश्वर यादव, नारायण यादव, नरेश महतो, राजेंद्र महतो, कंचन यादव, मनोहर साव, बिनोद सिंह, अमित साहू, गिरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, महेंद्र महतो, प्रमोद कुशवाहा, बैजनाथ तिवारी, महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, जागेश्वर कुमार, अजय कुमार, उपेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!