झालसा रांची के द्वारा केरेडारी मुख्यालय में विधिक सेवा प्रधिकार शिविर का आयोजन किया गया

केरेडारी। झालसा रांची के द्वारा केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में विधिक सेवा प्रधिकार शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सुनिता देवी, बीडीओ अमित कुमार, मुखिया महेश प्रसाद, जितनी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विधिक सेवा प्रधिकार टीम के एडवोकेट सह मीडियेटर मोहम्मद मुअज़्ज़म तथा डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफ़ेंस कौंसिल विकास कुमार सोनी द्वारा मुफ्त कानूनी सेवा के सम्बंध मे जानकारी दी गई। इन्होने बताया की कानूनी विवाद से पूर्व लीगल सलाह की आवश्यकता हैं। ताकि लोग कानूनी विवाद में ना पड़े। विपरीत परिस्थिति मे लीगल सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दिए। प्रमुख सुनिता देवी, केरेडारी बीडीओ अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने विधिक सहयता के संबंध में लोगो जानकारी दिए।
शिविर में 50 वर्ष के 11 पेंशन धारियों को प्रमाण पत्र, 15 केसीसी लाभुकों के बीच 6.20 लाख का ऋण, 10 रशन कार्ड वा मेठ कीट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बीपीओ सुमन कुमार के द्वारा किया गया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सलामत अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष महेश साव, बेलतू मुखिया जितनी देवी, गर्रीकल मुखिया हितनारायण साव, हेवई मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव, मनातु से लाल बिहारी गन्झु, एमओ रवि राजा, बीएओ अनुज कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *