जोरदाग में रुद्र महायज्ञ को लेकर किया गया समिति का गठन, अध्यक्ष बने श्यामदेव व सचिव बना अमित


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में रुद्र महायज्ञ करने को लेकर ग्रामीणों का बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता उदयलाल गुप्ता व संचालन प्रेम रंजन पासवान ने किया। यज्ञ को सफल बनाने को लेकर यज्ञ के संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष श्यामदेव साव, सचिव अमित कुमार माली, कोषाध्यक्ष कुलदीप साव, उपाध्यक्ष अनिल मुंडा, रामवृक्ष गंझू, उपसचिव बालदेव साव, हिरामन महतो, मीडिया प्रभारी ज्ञान पासवान को बनाया गया। इसके अलावा 51 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। वही यज्ञ के सफल संचालन हेतु निगरानी सह संचालन समिति में तुलसी साव, प्रेम रंजन पासवान, सुरेश रजक, उदयलाल गुप्ता, रामकुमार साव, कालो राम, जागेश्वर साव, किशोर साव, संजय साव, खिरोधर साव, बजरंगी माली को शामिल किया गया है।

विदित हो कि 28 अप्रैल से 6 मई तक 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुरुआत किया जायेगा।

मौके पर तेतर साव, धर्मेंद्र साव, संतोष महतो, प्रमोद साव, मनोज साव, हेमराज महतो, ब्रजेश राम, परमेश्वर महतो, समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *