महुआडांड़। जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज़ आलम लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन से मुलाकात कर महुआडांड़ के समस्याओं को अवगत कराते हुवे ज्ञापन सौंपा। परवेज़ आलम के द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर महुआडांड़ बगरा मांचा बस्ती में सड़क और पेयजल की समस्या, ग्रामीणों व विद्यार्थियों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखण्ड व अनुमंडल कार्यालय जाने का सड़क को दुरूस्त कराने, पे जल की व्यव्स्था कराने का मांग किए।
इन्होंने बताया कि लोगो को आवागमन को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था नही हैं। कहा जब तक समस्याएं दूर नही होगी विकाश संभव नहीं है। लोगो के मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त कराने की मांग उपायुक्त से किए। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्य मंत्री झारखंड सरकार,पी डब्लू डी लातेहार को भी दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 271








