महुआडाड़ (लातेहार)। महुआडाड़ प्रखंड अंतर्गत अक्सी पंचायत के मुंडा टोली में पानी भरने के दौरान कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक दीपिका देवी उम्र 35 वर्ष पति बल्कू मुंडा हैं। घटना 5 सितंबर रात की हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की मृतक दीपिका मंगलवर रात करीब 7:00 बजे घर के समीप कुआं से पानी लाने अकेले गई थी। इसी दौरान कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई।महिला का शव कुआं में होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा महुआडाड़ थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुअनी अजय कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। इस घटना से गांव में वा परिजनों में शोक का लहर हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 296








