चंदवारा (कोडरमा)। चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम के समीप खांडी गांव में मछली चोरी के शक में ग्रामीणों एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक दिनेश यादव पिता चमन यादव 40 वर्ष योगीडीह चंदवारा का रहने वाला हैं। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हैं। ग्रामीणों के चंगुल से भागे मृतक के साथी ने लोगों का पहचान कर पुलिस को आवेदन दिया हैं। मृतक दोस्त ने बताया कि 5 सितंबर के रात्रि तेज बारिश हो रही हैं। केज में हम लोग पानी से बच रहे थे। इसी दौरान अचानक ताराटांड निवासी जिबरैल अंसारी, इसराफील अंसारी, वारीस मियां, रियाज अंसारी व अन्य आए व हम दोस्ती पर जानलेवा हमला कर दिया। हम चारों ने भागने का प्रयास किया पर आरोपी मारपीट करने लगे़ आरोपियों ने दिनेश व मल्लू को पकड़ लिया और बुरी तरह मारपीट करने लगे। और दिनेश की हत्या कर तालाब में फेक दिया। चंदवारा थाना पुलिस अहले सुबह चार बजे डैम के किनारे पहुंची तो यहां से शव बरामद की।

घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा थाना प्रभारी नीतिश कुमार, एएसआई राजेंद्र राणा व पुलिस बल मौके पर पहुंचा़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है़। दिनेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी, मां व बेटी ने भी हत्या का आरोप लगाया है़ पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है़
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








