केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के छोटकी हेवई में तेल चक्की के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला पार्वती देवी पति बैजू महतो पंचायत हेवई का रहने वाली हैं. घटना 6 सितंबर शाम 4 बजे की हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिला गांव में तेल मिल का दुकान चलाती थी। बुधवार को तेल मशीन से तेल निकालने का काम कर रही थी। चलती मशीन का साफ कर रही थी, इसी दौरान महिला का साड़ी मशीन में फंस गया। और देखते ही महिला को तेल मशीन ने चपेट में ले लिया। दुकान में खड़े लोग घटना को देख कर हक्के बक्के रह गए। काफी देर बाद ग्रामीणों ने मशीन को बंद किया। तब तक महिला की मौत हो गया था। इस घटना से परिजन समेत गांव में शोक का माहौल है।
रोजगार के लिए महिला गांव में चलाती तेल मिल का दुकान
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति पैर से दिव्यांग हैं। महिला अपने घर परिवार के भरण पोषण के लिए गांव में ही तेल मिल का दुकान चलाती थी। परंतु इस घटना से परिजनों को भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहयोग करने का मांग स्थानीय प्रशासन से किए है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








