जीपीएफटी का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रतापपुर पंचायत सचिवालय में शुरू

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर(चतरा)। प्रखंड के पंचायत सचिवालय प्रतापपुर में जीपीएफटी का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण प्रखंड समन्वयक,राज किशोर व सामाजिक विकास विशेषज्ञ रीना कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रखंड के बरूरा, डुमरवार, हुमाजंग,सिद्की, बभने पंचायत के पंचायत सेवक, स्वयं सेवक, वार्ड सदस्य, जलसहिया, जेसेलपीएस, और रोजगार के सदस्यों ने भाग लिया। प्रखंड समन्वयक,राज किशोर ने सबकी योजना सबका विकास के आधार पर योजना बनाने की बात कही, ताकि पंचायत को सशक्त बनाया जा सके। प्रशिक्षण में सभी पंचायत के विकास के लिए बुनियादी सुविधा को उपलब्ध कराना। पंचायत में ग्रामीणों को जागरूक करना, ग्रामीणों के विकास के लिए नई योजना बनाना आदि विषय पर चर्चा की गई। वही उपस्थित सभी से पंचायत के विकास के लिए विचार जाना। पंचायत में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, खेल मैदान, कृषि बाजार, आदि की सुविधाएं होना चाहिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *