खूंटी पुलिस ने मुरहू वा अड़की से तीन अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

खूंटी। खूंटी जिला के मुरहू वा अड़की थाना क्षेत्र में अफीम का कारोबार काफी जोरों से चल रहा हैं। अफ़ीम कारोबारियों ने विरुद्ध पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। पुलिस ने छापामारी कर केवड़ा पंचायत अंतर्गत चेंदागुटू से अफीम कारोबारी को करीब 85 ग्राम अफीम के साथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपी अड़की थाना क्षेत्र के कुजाबेड़ा गांव निवासी आनंद मसीह हैं। वहीं अड़की थाना क्षेत्र के नौढ़ी पंचायत अंतर्गत देवरीडीह में भी पुलिस ने छापेमारी कर दो अफ़ीम कारोबारियों को 55 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर पुरनानगर निवासी सुखराम मुंडा और देवरीडीह निवासी जगन्नाथ मुंडा शामिल हैं।

इस संबंध में एसडीपीओ वरूण रजक ने बताया की दोनो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार तीनों आरोपी पोस्ता में चीरा लगाकर अफीम इकट्ठा कर कर रहे थें। मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा वा अड़की थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, पुअनि कुंदन कुमार, सुनील कुमार सिंह सशस्त्र बल शामिल थे। एसडीपीओ ने कहा की पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध पुलिस नये तरीके से काम कर रही है। अफीम के फल में चीरा लगाने के दौरान ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *