केरेडारी मुख्यालय में खुला विधायक रौशन लाल चौधरी का कार्यालय सुनेंगे जन समस्या


केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय भवन में नवनिर्वाचित विधायक रौशन लाल चौधरी का कार्यालय खोला गया। जिसका उद्घाटन विधायक रौशन लाल चौधरी के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा की जन समस्याओं के लिए कार्यालय खोला गया हैं। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। और उनके समस्याओं का समाधान किया जायेगा। विधायक ने केरेडारी बीडीओ विवेक कुमार, अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल के साथ बैठक कर लोगो के समस्याओं को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। आगे कहा कि लोगों का जो भी समस्या हो बेहिचक फोन करें। हर हाल में लोगो की समस्या को सुना जायेगा और समय के साथ निष्पादन किया जायेगा।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा महामंत्री नरेश महतो, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम साव, मूलचंद साव, बहादुर राम, आशेश्वर यादव, आजसू कोषाध्यक्ष कंचन यादव, मनोहर साव, बालगोविंद सोनी, अमित गुप्ता, विनोद गोस्वामी, चंद्रिका रजक, रवि शंकर जायसवाल, मोहन महतो, लीलाधन साव, राधा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *