अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को लिया चपेट में महिला की मौत, पति पुत्र घायल

केरेडारी। केरेडारी टंडवा मुख्यमार्ग में स्थित लोयसुकवार भदईखाप चौक में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को अपने चपेट में ले लिए। जिससे बाइक में सवार महिला पुमन देवी की घटना स्थल में ही मौत हो गया। जबकि पति राजेंद्र गंझु वा डेढ़ वर्षीय बेटा को गंभीर चोटे आई हैं। केरेडारी सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए घायल राजेंद्र गंझु हजारीबाग रेफर कर दिया गया हैं। घटना बुधवार दोपहर 1.40 बजे की हैं। सभी लोग केरेडारी के सलगा पंचायत के नीति गांव के रहने वाले हैं। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंच कर सड़क को जाम कर दिया। वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया ।जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। केरेडारी पुलिस वा अंचलाधिकारी लोगो को काफी समझाने का कोशिश किए परंतु परिजन नही माने।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला पूनम देवी अपने पति वा बच्चे के साथ मैं के मायके लातेहार के हेरहंज नवादा जा रही थीं। जाने के दौरान लोयसुकवार भदईखाप चौक के समीप हजारीबाग के ओर से आ रही ट्रक जेएच 02 एवी 9752 ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार महिला पूनम देवी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतिका के पति राजेन्द्र गंझु व एक करीब डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर वाहन को जब्त कर केरेडारी थाना ले आई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पति बच्चा वा भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *