रामनवमी व ईद को लेकर केरेडारी में शांति समिति का बैठक


केरेडारी। रामनवमी व ईद पर्व को लेकर केरेडारी थाना में शांति समिति की बैठक सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की, जबकि संचालन एसआई टिंकू कुमार सिंह ने की।
बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सद्भावना व भाईचारे के साथ रामनवमी वा ईद का त्योहार मनाने का निर्णय लिये। बैठक में बिडिओ अमित कुमार ने कहा त्योहार हम सबों को शांति पूर्ण तरीके से मनाना है। त्योहार के लिए सरकार के द्वारा गाइड लाइन जारी किया गया जिसे पालन करना हैं। रामनवमी में चलंत डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। जुलुश के लिए जो रुट पहले से निर्धारित है उसी मार्ग से ही जुलुश निकालेंगे। किसी भी तरह के अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान न दें और प्रशासन को सुचना दें। पर्व के दौरान शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

मौके पर बीडीओ अमित कुमार, एसआई विकास कुमार, टिंकू कुमार सिंह, हैप्पी मिंज, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, चट्टी बरियातू मुखिया झर्रीलाल महतो, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, बेलतु मुखिया जितनी देवी, सलगा मुखिया पार्वती देवी, कराली मुखिया अशोक राम, आजसू पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कर्मचारी साव, बासुदेव पासवान, सुनील राज सिंह, अमित दुबे, कौलेश्वर महतो, संजय महतो, मुमताज आलम, चन्द्रनाथ महतो, छोटन पासवान, देवनारायण राणा, मोहन कुमार, कृष्णा कुमार, उदयलाल गुप्ता, सुरेश रजक, लियाकत हुसैन, मो इम्तियाज, जागेश्वर कुमार, मो रज्जाक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!