केरेडारी। बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध केरेडारी अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा सोमवार सुबह गर्रीकला नदी में छापामारी किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने गर्रीकला नदी से बालू ले कर निकल रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा की जब्त ट्रैक्टर वा ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध अवैध खनन करने का मामला दर्ज किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 39