• श्री महतो ने पार्टी सुप्रीमों टाइगर जयराम महतो के सपनो का झारखंड बनाने का किये आह्वान
केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार महतो रविवार को अपने समर्थकों के साथ केरेडारी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान श्री महतो ने पार्टी सुप्रीमों टाइगर जयराम महतो के सपनो का झारखंड बनाने के लिये अपने पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से किया।

जनसंपर्क अभियान केरेडारी गाँव से शुरू होकर कोदवे में अंत हुआ। प्रत्याशी श्री कुमार केरेडारी,खपिया, ओमे, गरिकला, गरीखुर्द, पतरा खुर्द, बेलतु, जमीरा, पतरा कला, पगार, चट्टीबरियातु, कोदवे गांव में जनसंपर्क चलाया। इनके साथ पूर्व प्रमुख संजू देवी, रामकृष्ण राणा, मो अजीज अंसारी, सलामत अंसारी, अनिल कुमार साव, धनेश्वर महतो, मो काशिम, भारती देवी, जगदीश महतो, तिलेश्वर महतो, आदित्य महतो, राजेन्द्र महतो, सरजू महतो, महेंद्र महतो, जब्बार मियां,बसंत यादव, अफजल मियां, वकील ठाकुर, सरोज सिंह, प्रकाश साव,राजेश कुशवाहा,कृष्णा महतो, कृष्ण कुमार कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, प्रभु कुमार साव, महाबीर साव,आतो महतो, द्वारिका महतो, नरेश कुमार महतो, टेकनारायन महतो, अरुण कुशवाहा, डालेश्वर साव, चितु महतो, नारायण महतो, बिनोद कुमार कुशवाहा, नागेश्वर महतो, कपिलदेव महतो, बबलू मियां, धनबीर महतो समेत कई समर्थक साथ मे चल रहे थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे