केरेडारी मोटर साईकिल दुर्घटना में घायल 4 लोगों में 2 का इलाज के दौरान मौत गांव में शोक की लहर

केरेडारी(हजारीबाग)। बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क के गर्रीकलां पुल के पास दो मोटर साइकिल टक्कर की घटना में घायल 4 लोगों में 2 लोगों की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हो गया। मृतक केरेडारी प्रखंड के देवरिया खुर्द निवासी महादेव भुइयां (55 वर्ष) व फुसरी निवासी कमलेश कुमार (20 वर्ष) पिता किटा गंझू हैं। वहीं फुसरी निवासी शंकर गंझू का स्थिति गंभीर बना हुआ हैं। शंकर का एक पैर टूट गया है। घटना शनिवार दोपहर 3.30 बजे की हैं। घटना के उपरांत रैली में गए राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता मृतक के परिजनों को समझने का प्रयास कर रहे थें।

बताते चले कि घटना के एक दिन एक राजनीतिक पार्टी का बड़कागांव में चुनावी जन सभा था। जिसमें मृतक कमलेश अपने दोस्तों के साथ रैली में शामिल होने पहुंचा था, वापसी के दौरान तेज रफ्तार मोटर साईकिल ने केरेडारी के देवरिया खुर्द गांव निवासी महादेव राम उम्र 55 वर्ष अपने दामाद कृष्णा राम के घर जमीरा गांव से दामाद और नाती के साथ छठ पूजा मना कर लौट रहे मोटर साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। घटना में वृद्ध महादेव भुईयां वा कमलेश को गंभीर चोट आया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का लहर हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!