केरेडारी। केरेडारी के बीजीआर माइंस में आठ सूत्री मांग को लेकर बीते दो दिन से बेंगवरी की महिलाएं आंदोलित हैं। स्थानीय अधिकारियों ने वार्ता का प्रयास किया लेकिन वार्ता के लिये महिलाएं तैयार नही हुई। वे सीधा डीसी को वार्ता के लिये बुला रही थी जिससे एनटीपीसी के एजीएम एसपी गुप्ता व एजीएम रोहित पाल गुरुवार को डीसी से भेंट कर वार्ता के लिये आग्रह किये। आंदोलित महिलाओं के साथ 16 मई दिन शुक्रवार को डीसी हज़ारीबाग नैंसी सहाय के नेतृत्व में समाहरणालय में वार्ता होगा।
इस वार्ता में बैठक में एसडीओ सदर, सीओ केरेडारी, एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना व बीजीआर के अधिकारी तथा आंदोलित महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे। ज्ञात हो कि महिलाओं का यह तीसरा धरना है। ज्ञात हो कि इस धरना के कारण केडी माइंस का खनन व प्रेषण कार्य ठप हैं। जिससे एसडीओ के निर्देश पर यहां धारा 144 लगा दिया गया है। इधर महिलाओं का कहना है कुछ महिलाएं वार्ता के लिये जायेगी और कुछ सफल वार्ता होने तक धरना पर बैठी रहेगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





