केडी कोल परियोजना के द्वारा 32 स्कूलों व आंगन बाड़ी केंद्रों में तीन हजार स्कूल बैग बांटा गया

केरेडारी। एनटीपीसी केडी कोल परियोजना के द्वारा परियोजना क्षेत्र के 32 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यन रत 3,000 छात्रों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग का वितरण एनटीपीसी के सामुदायिक विकास मद से किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को अपने आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में नियमित रूप से जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे कम उम्र से ही सीखने के प्रति लगाव पैदा हो। इन आवश्यक स्कूल बैगों को प्रदान करके, एनटीपीसी केडीसीएमपी शैक्षिक अंतराल को पाट रहा है और अगली पीढ़ी के युवाओं को सशक्त बना रहा है। जो युवा प्रतिभाओं को पोषित करने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!