केरेडारी। थाना क्षेत्र के पेटो पंचायत के बुकरू मोड स्थित एक कुआं में तैरता हुआ अज्ञात युवती का शव केरेडारी पुलिस ने बरामद किया हैं। मृत युवती का शव बुकरू मोड स्थित रामबृक्ष साव के कुआं से मिला हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे युवती का शव कुआं देखा गया। जिसके पश्चात सूचना केरेडारी थाना को दी गई। जिसपर केरेडारी थाना से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक हैदर अली अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुआं से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने द्वारा मृत युवती को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा हैं।
इस घटना को लेकर केरेडारी पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में केरेडारी थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। शव के पहचान के लिए पोस्टमार्टम होने के पश्चात अगले 72 घंटे तक शव को शवगृह में रखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के माध्यम से केरेडारी पुलिस पत्राचार करने की जानकारी दी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





