केरेडारी पुलिस ने मोटरसाईकिल व मोबाईल लुट पाट के मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

केरेडारी। केरेडारी बड़कागांव मुख्य मार्ग स्थित कोदवे मोड़ के समीप मोटरसाईकिल व मोबाईल लुट पाट के मामले में 3 अपराधियों को केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपराधी केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार निवासी तिर्विनी कुमार महतो पिता जितन महतो, काबेद के मो. अख्तर उर्फ कारू पिता मो. सहादत व मो. जुबैर पिता मो. अब्दुल सत्तार को पुलिस ने गुरूवार को जेल भेज दिया। अपराधियों के पास से पुलिस ने पर्श, चोरी का मोटरसाईकिल रजि. नं जेएच 03 एई 7104, रियल मी कंपनी का मोबाईल जब्त किया गया हैं।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बीते 14 मई के रात्रि में कोदवे मोड के समीप एक राहगीर के साथ उक्त अपराधियों ने मार पीट करते हुवे मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को लुट कर फरार हो गए थें। पीडित के शिकायत पर मामला दर्ज करते हुवे जांच टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही अपराधियों के पास से लुटी हुई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में पु.अ.नि सह थाना प्रभारी विवेक कुमार, पु.अ.नि टिंकु कुमार सिंह, पु.अ.नि. अनुप कुमार, स.अ.नि रविन्द्र कमार समेत थाना सशस्त्र बल शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे