• धरना के 39 वें दिन पहुंचे हजारीबाग सदर एसडीओ, धरने में बैठे लोगों के मांगो पर नहीं बनी सहमति बेरंग लौटे अधिकारी
बड़कागांव। युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के द्वारा कट ऑफ डेट को लेकर एनटीपीसी के खिलाफ हजारीबाग मुख्य पथ 13 माइल के पास पिछले 10 जून से धरना पर बैठे हैं। लगातार धरने में बैठे लोगों से 39 वें दिन हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामति वार्ता के लिए धरना स्थल पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामति के नेतृत्व में हजारीबाग के भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, एनटीपीसी प्रबंधन व युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के साथ बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता किया गया।वार्ता में एनटीपीसी के अधिकारी डीएम लैंड कुलदीप बारा, अमुदला प्रताप, एवं युवा विस्थापि संघर्ष समिति के सदस्यों और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रभारी उमेश दांगी शामिल रहे। जिसमें मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कट ऑफ डेट 2016 को बढ़ाकर विस्थापन का वर्तमान समय पर इस तिथि को विस्थापन मनाने व इसका लाभ देने, झूठे मुकदमे को निरस्त करने, एनटीपीसी कंपनी या इसके एमडीओ कंपनी या संबंधित कंपनी में कार्यरत मजदूरों को बेवजह नहीं हटाने, हटाए गए कर्मियों को पुनः कंपनी में काम पर लगाने आदि बातों के साथ अन्य संबंधित बातें अधिकारियों के समक्ष रखा गया। परंतु धरने में बैठे लोगों के मांगो पर जिला प्रशासन व एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। जिला के वरीय पदाधिकारी ने उक्त सभी बिंदुओं को लिखित अवगत कराकर जिला स्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता करवाने का आश्वासन दिया एवं इसी बात को लेकर पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मांग को लेकर उपायुक्त के साथ वार्ता करवाने का आश्वासन के साथ समाप्त करने की बात कही। लेकिन आंदोलनकारी पहले उपायुक्त ,कंपनी के अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों और विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के बाद महा धरना हटाने की बात स्वीकार की और धरना स्थल पर डटे रहें।
मौके पर बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, पंसस रितेश ठाकुर, युवा विस्थापित संघर्ष समिति के अमित कुमार साव, बिकास कुमार, मुकुल कुमार, बिनोद कुमार, सोनू कुमार, सहदेव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








