• आजाद जागृति छात्र संघ ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर को साफ रखने का अपील।
• मंदिर परिसर में कूड़ेदान का बड़ा अभाव, स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि से कूड़ेदान की व्यवस्था का किये मांग
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महुदी पहाड़ स्थित प्रसिद्ध बाबा बुढ़वा महादेव के मंदिर परिसर में आजाद जागृति छात्र संघ (AJCS) ने श्रमदान कर साफ सफाई किये। इससे पूर्व बीते प्रथम सोमवारी के बादAJCS की टीम ने सफाई अभियान का शुरुवात किया था।
सफाई अभियान के दौरानAJCS के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर परिसर में कूड़ादान की व्यवस्था नहीं हैं। सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत मंदिर प्रबंधन समिति से मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता के लिए सुखा एवं गिला कूड़ा कचरा के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था कराने का अपील किये हैं। साथ ही शिव भक्तों से भी अपील किया की मंदिर के साथ-साथ आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता का ख्याल रखने की बात कहा।
सफाई अभियान कार्यक्रम में अध्यक्ष भादेश्वर प्रसाद मेहता, सचिव विनोद प्रसाद, उपाध्यक्ष श्रवण सोनी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, उपसचिव शिबू सोनी, गंगाधर प्रसाद, भुगेश्वर प्रसाद, अभिषेक कुमार, संजय राणा, कुंज बिहारी कुमार, जितेंद्र कुमार, नंदलाल प्रसाद, उपेंद्र यादव, नितिन राज, संजीवन कुमार, अर्जुन कुमार, दिवाकर कुमार, पवन कुमार, मिथिलेश सोनी, अनिलेश कुमार, सेवक कुमार, उद्धेश्वर प्रसाद, रिझेश्वर प्रसाद, गंगाधर प्रसाद,अनुज कुमार समेत कई लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





