बारिश से बहे सड़क को हेवई मुखिया ने निजी खर्चे से कराया मरम्मती आवागमन चालू ग्रामीणों ने जताया आभार 

केरेडारी। बीते एक महीने से हो रही बारिश से केरेडारी प्रखंड के हेवई पंचायत के छोटकी हेवई के लाइफलाइन सड़क टूटकर बह गया। सड़क बहने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खास कर सबसे ज्यादा परेशानी नवप्राथमिक विद्यालय बिलारी एवं प्राथमिक विद्यालय छोटकी हेवई के कक्षा एक से पांच तक के स्कूली बच्चों को विद्यालय आने जाने में उठाना पड़ रहा हैं।
ग्रामीणों व बच्चों के मांग पर पंचायत के मुखिया भारती देवी संज्ञान लेते हुवे सड़क को दुरुस्त कराया गया। गुरुवार को प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे अपने निजी खर्चे से क्षतिग्रस्त सड़क में मोरम डालकर मजदूरों के माध्यम से सड़क को सुचारू रूप से चलने लायक बनाया गया। मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा सड़क के मरम्मती कराने से ग्रामीणों व बच्चों में खुशी का लहर हैं। साथ ही गांव के ग्रामीणों ने कार्य के लिए मुखिया भारती देवी के प्रति आभार जताया।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!