बड़कागांव प्रखंड के ग्राम गंगा दोहर निवासी रोबिन कुमार ने टॉप 10 में लाया 7 वां रैंक
बड़कागांव। जेपीएससी परीक्षा 2023 में बड़कागांव प्रखंड के 7 उम्मीदवारों ने सफल हासिल की हैं। जिसमें गंगा दोहर( चोपदार बलिया) के रोबिन कुमार पिता संतोष कुमार महतो टॉप 10 में सातवें स्थान में रहे। रोबिन का चयन डीएसपी पद के लिए हुआ हैं। इनके अलावा सांढ निवासी परमेश्वर महतो की पुत्री सावित्री कुमारी उर्फ गुड़िया को बीडीओ, कांडतरी गांव निवासी चक्रधर महतो का पुत्र विपिन कुमार भास्कर उर्फ गौतम कुमार डीएसपी, बादम निवासी कन्हैया महतो की सुपुत्री प्रियंका कुमारी बीडीओ, बड़कागांव अंबेडकर मुहल्ला निवासी स्वर्गीय चंद्रदेव राम का पुत्र मनीष कुमार डीएसपी, अंबाजीत तापेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार डीएसपी एवं उरुब निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र अनिमेष कुमार बीडीओ के पद पर चयनित हुए हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों के घरों में खुशहाली का माहौल हैं। शुभकामनाएं देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








