केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के केमो निवासी किरण कुमारी पति अमित कुमार ठाकुर के साथ परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। और घायल किरण को घर के दरवाजे के समीप छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए। आस पास के ग्रामीणो के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए केरेडारी सीएचसी ले कर पहुंचे। जहां से बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बताया जा रहा हैं।
घायल महिला ने बताया कि चचेरी सास संगीता देवी, इनकी बेटी सोनम कुमारी, देवर संजीत ठाकुर व गांव के दिनेश ठाकुर आये और मोबाइल छीनकर बुरी तरह से पीटने लगे। तथा दरवाजे के बाहर धकेल दिए जहां लगभग एक घण्टे बेहोश रहने पर ग्रामीणों ने बेहोसी के हालत में 108 एम्बुलेंस बुलवा कर केरेडारी अस्पताल भेजवाया। इस घटना से महिला मंडल की महिलाओं में काफी आक्रोश दिखा। महिला मंडल के समूह के महिलाओं ने सभी आरोपी को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दिए। और चचेरी सास को पकड़ कर केरेडारी थाना ले कर पहुंची। जहां काफी हंगामा भी किया गया। केरेडारी थाना में पीड़ित महिला व महिला समूह के द्वारा अन्य लोगों का बेरहमी से पिटाई के मामले में अलग अलग मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








