केरेडारी में जनता जनप्रतिनिधि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, उद्घाटन मैच तूफान युवा क्लब हेवई ने जीता

केरेडारी। केरेडारी मुख्यालय स्थित कृषि फार्म के मैदान में शुक्रवार को जनता जनप्रतिनिधि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उप प्रमुख अमेरिका महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया पार्वती देवी, मुखिया कौशल्या देवी के द्वारा फुटबॉल में किक मार कर किया गया। उद्घाटन मैच तूफान युवा क्लब हेवई बनाम आई एफ़ सी ब्रदर क्लब मसूरिया के बीच खेला गया। इसमे दोनो तरफ से एक -एक गोल की बराबरी होने पर ट्राइब्रेकर में हेवई की टीम 4-0 गोल से बढ़त बनाकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच मां शबरी क्लब गोविंदपुर, धनगड्डा बनाम महाकाल टीम टुटकी, सिमरिया के बीच खेला गया। जिसमें महाकाल टीम टुटकी, सिमरिया ने 3-0 गोल से बढ़त बनाकर मैच को जीता। खेल में रेफरी की भूमिका में नीतीश दास और लाइंस मैन की भूमिका में अरबिंद दास और सागर राणा निभाएं। वहीं कमेंट्री मो कासिम ने किया।

मौके पर पंसस पूनम देवी, अरबिंद साव, सुरेश भुइयां, पूर्व रेफरी रामकृष्ण राणा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, वैद्यनाथ महतो, नरेश कुमार महतो, जागेश्वर कुमार महतो, रहमत मियाँ, महेंद्र रजक, गुरुदयाल साव, मदन पांडेय समेत कई प्रबुद्ध गण उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिये आयोजक मंडली से विकास कुमार, मो कासिम समेत कई लोग जुटे हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!