केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के सलगा गांव ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव बीते कई गांव अंधेरे में था। ग्रामीणों के शिकायत पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के पहल पर बिजली 100 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा मंडल महामंत्री नेता नरेश कुमार महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा के द्वारा फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। उद्घाटन होते ही गांव में बिजली बहाल हो गया। ग्रामीणों ने विधायक रोशनलाल चौधरी एवं उनके कार्यकर्ता नरेश कुमार महतो, पंकज साहा को भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
मौके पर प्रेमचंद महतो भोला महतो, सूरज साव, मुकेश साहू, राजेश साहू, मोहन महतो, संजय महतो, अर्जुन साहू, कामेश्वर साव, भूटान साव, दशरथ शाह, रोहित शाह, धनेश्वर साहू, मोती महतो, रामलाल मिस्त्री, विजय महतो, गीता देवी, मीना देवी समेत कई लोग उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 634









