बड़कागांव एसडीपीओ ने छापामारी कर सिकरी ओपी व बड़कागांव थाना क्षेत्र से 7 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त 

बड़कागांव। अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार के नेतृत्व में सीकरी ओपी व बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार की रात्रि में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी में सिकरी थाना के चमगढा से अवैध बालू लदा छह ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। साथ ही बड़कागांव विश्रामपुर से एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। छापामारी के दौरान ट्रैक्टर चालक रात का अंधेरे का लाभ उठाते हुए ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गये। छापामारी में बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक, सीकरी ओपी प्रभारी सुनील सिंह शामिल थें।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिकरी ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरका गांव की ओर से छह ट्रैक्टर जिस पर अवैध बालू लोड है, चमगढ़ा के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहा है। सूचना सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु सिकरी ओपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अजय भगत, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार पांडेय, थाना रिजर्व गार्ड के नेतृत्व में उक्त मार्ग पर रात में गस्ति किया जा रहा था। पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों को सिकरी ओपी तथा बड़कागांव थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त ट्रैक्टरों में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने के कारण गाड़ियों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर मामला दर्ज किया जा रहा है। बता दे की 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक एनजीटी लागू होने के बावजूद बड़कागांव के नदियों से अवैध बालू धड़ल्ले से निकली जा रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!