केरेडारी पुलिस ने पीएनएम ऑफिस व बीजीआर कंपनी में गोली बारी, वाहनों को जलाने के आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

 

 

रंगदारी को लेकर दिया था दोनों घटनाओं को अंजाम, पुलिस के पुछताछ में कबूल किया अपराध 

 

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बुकरू में पीएनएम के ऑफिस में फायरिंग करने व बीजीआर कंपनी में गोली बारी कर दो स्कैनिया वाहन जलाने में शामिल एक अपराधी को केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी बालूमाथ के भंगिया बरवाटोला निवासी राहुल गंझू पिता नारायण गंझू हैं। जिसे केरेडारी पुलिस ने थाना अंतर्गत मनातु से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी ने पीएनएम ऑफिस व बीजीआर कंपनी में गोली बारी करने व दो स्कैनिया वाहन को आग लगने में संलिप्त होने का पुष्टि की। अपराधी ने काबुल किया की रंगदारी को लेकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ कर केरेडारी पुलिस ने हजारीबाग जेल भेज दिया। पुलिस ने अपराधी के पास से मोटरसाईकिल बजाज डौमिनार एवं मोबाईल को जप्त किया गया है।

 

दर्जनों मामलों में नाम जद आरोपी हैं आरोपी राहुल 

उक्त अपराधी पर बालूमाथ थाना कांड संख्या-39/24, धारा-25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट, टंडवा थाना कांड संख्या-04/25, धारा-308(4) /3(5) बीएनएस एवं 17(1)/17(2) सीएलए एक्ट, केरेडारी थाना कांड संख्या -203/24 घारा-308(3)/ 308(4)/ 329(4)/ 351(3)/ 352/ 3(5), केरेडारी थाना (पगार ओ०पी०) कांड संख्या-205/24, धारा-308(3)/308(4) बीएनएस, केरेडारी थाना पगार ओ0पी0) कांड संख्या – 48/25 धारा-308(3)/308(4) बीएनएस, केरेडारी थाना (पगार ओ०पी०) कांड संख्या 77/25 धारा-308(3)/ 308(4) बीएनएस, केरेडारी थाना (पगार ओ०पी०) कांड संख्या 121/25, धारा-308(3)/308(4) बीएनएस, केरेडारी धाना (पगार ओ0पी0) कांड संख्या – 110/25 धारा-113(1)/ 113(4)/ 115/126/ 308/ 324/326 /327/351/352 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट, केरेडारी थाना (पगार ओपी) कांड संख्या 114/25 धारा-113(2)/113(3)/113(4) बी0एन0एस0, 25(1-A)/25(6)/25(7)/25(1-8)a/26/31/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट, बारियातु (लातेहार) थाना कांड संख्या 71/24 धारा-111(4) बी0एन0एसा) एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट, बारियातु (लातेहार) थाना कांड संख्या-70/24, धारा-126(1)/ 115(1)/ 109(1)/ 324(5)/324(6)/308(2) /308 (4) बी0एन0एस0, 27 आर्म्स एक्ट, 17 सी०एल०ए० एक्ट, टंडवा थाना कांड संख्या-349/24, दिनांक-19.12.24, धारा-308(4)/ 3(5) बीएनएस, टण्डवा थाना कांड – 1/25, धारा-308(4) बीएनएस, टण्डवा थाना कांड सं0-29/25,धारा-307/3(5) बी०एन०एस, टण्डवा थाना कांड – 42/25, धारा-308(3)/308(4)/3(5) बी०एन०एस० एवं 17 (1) (2) सी०एल०ए० एक्ट, टण्डवा थाना कांड सं0-66/25, धारा-308(3)/308(4)/351(2)&(3) बी0एन0एस0 एवं 17(1)(2) सीएलए एक्ट के नामजद आरोपी हैं।

छापामारी दल में थाना प्रभारी केरेडारी पुअनि विवेक कुमार, पुअनि अनुप कुमार, पुअनि टिंकु कुमार सिंह, पुअनि हेमराज कुमार समेत कई पुलिस जवान शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!