एनटीपीसी सीबी परियोजना के द्वारा बिरहोर समुदाय के संरक्षण हेतु गांव में किया गया कीट नाशक का छिड़काव

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा सीएसआर मद (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) से बिरहोर टोला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मानसून के बारिश से मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से सुरक्षा के लिए कीटनाशक एवं मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया गया।

परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने बताया कि बिरहोर समुदाय, जो जंगलों में निवास करती है और पारंपरिक जीवनशैली पर निर्भर है। ये आधुनिक चिकित्सा व स्वच्छता संसाधनों से अक्सर वंचित रहती है। इनके संरक्षण के लिए न केवल उन्हें बीमारियों से बचाव करना, बल्कि जागरूकता भी फैलाना है। हमारी संस्था समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान उसी दिशा में एक ठोस कदम है। आने वाले समय में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!