केरेडारी। केरेडारी प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरदाग के स्थांतरण करने के विरोध में जोरदाग के रैयतों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां रैयतों ने एनटीपीसी प्रबंधन, एमडीओ कम्पनी, अंचलाधिकारी के विरोध में जम कर नारेबाजी की। मशाल जुलूस जयनारायण महतो के नेतृत्व में निकाला गया। जो केरेडारी बेल चौंक से मुख्य चौक होते हुए केरेडारी कृषि फार्म मैदान पहुंचा। इस दौरान रैयतों ने हाथों में तख्ती लिए कंपनी, अधिकारियों, स्थानीय दलालों का विरोध जताते हुवे सुधरने का हिदायत दिये।
इस मौके पर जयनारायण महतो, मन्नू कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष महतो, हीरामन महतो, अनिल साव, सिकेन्द्र मुंडा, मनोज साव, प्रकाश महतो, धर्मेंद्र साव, रणजीत रजक, भवानी कुमार, रंजीत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन साव समेत कई लोग थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





