हजारीबाग इटखोरी मोड़ में एनटीपीसी बनायेगी भद्रकाली मंदिर का प्रवेश द्वार, परियोजना प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपा राशि

केरेडारी। हजारीबाग के इटखोरी मोड़ (हज़ारीबाग – इटखोरी जाने के मार्ग ) पर भद्रकाली मंदिर के लिये प्रवेश द्वार निर्माण हेतु एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना प्रमुख के द्वारा हजारीबाग उपायुक्त को 10 लाख 63,800 रुपया सौंपा गया। इटखोरी मार्ग में तोरण द्वार बनने से स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा और श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी। यह तोरण द्वार भद्रकाली मंदिर के प्रवेश बिंदु पर स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने जिला उपायुक्त को चेक सौंपा। परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी, देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी सदैव संकल्पित है। यह सहयोग हमारी सीएसआर पहल का हिस्सा है। हमें गर्व है कि हम इस पवित्र स्थल के सौंदर्यीकरण में योगदान दे रहे हैं।

इस मौके पर अपर महाप्रबंधक नीलमाधाब स्वाइन भी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!