हाथियों के झुंड ने सिरोइया विद्यालय के खिड़की तोड़ कर नष्ट कर एमडीएम का चावल, ग्रामीणों के घरों को तोड़ा

वन विभाग के एक्सपर्ट ने हाथियों को भगाया, मुखिया ने पीड़ितों को सहयोग करने का दी आश्वासन 

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत स्थित सिरोइया व सयानी में जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने नव प्राथमिक विद्यालय सिरोइया का खिड़की तोड़कर कमरे में रखे एमडीएम का चावल व बक्सा में रखे खाद्य सामग्री को जमीन में बिखेर कर खराब कर दिया। वहीं टेकलाल गंझू, डेगन साव, गणेश भुइयां, शनिचर भुइयां, कुँवर राम के घर को तोड़कर अनाज को खा गये। हाथियों के द्वारा दो दिनों में केरेडारी प्रखंड के कराली व सलगा पंचायत के दर्जनों लोगों को घरों को तोड़ कर लाखों रुपया का नुकसान पहुंचाया हैं।

वन विभाग के तत्परता से हांथी भगाने के लिए एक्सपर्ट टीम को सलगा भेजा गया था। यहां टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी हाथियों को खदेड़ कर रात में ही टंडवा वन क्षेत्र में पहुँचा दिया है।

गुरुवार सुबह सलगा पंचायत की मुखिया पार्वती देवी हाथियों के द्वारा तोड़े गए घर को देखने व पीड़ित परिवारों से मिलने सिरोइया व सयानी पहुँची। यहां मुखिया ने पीड़ित परिवारों से मिल कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाई।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे