बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के डाड़ीकलां थाना क्षेत्र के हुदवा जंगल में शनिवार को पेड़ से लटकता हुआ एक लड़की का शव डाडीकला थाना पुलिस ने बरामद किया। लड़की की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के बेंदी झगरबाँध की नेहा कुमारी 21 वर्ष, पिता खिरोधर गंझू के रूप में किया गया है। जिसे डाडीकला थाना पुलिस ने शव को कटकमदाग पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में बताया जाता हैं लकड़हारों ने पेड़ से शव लटकने की खबर ग्रामीणों को दी। जिसकी सूचना तत्पश्चात डाडीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को बरामद किया। शव की पहचान होते ही शव को कटकमदाग पुलिस को सौंप दी गई। उक्त थाने में युवती का गुमशुदगी का सनहा माता-पिता ने कटकमदाग थाना में दर्ज कराया था। बताया जाता है कि नेहा कुमारी पिछले एक सप्ताह से लापता थी। शव पूरी तरह सड़ कर काला पड़ गया था। जंगल में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








