भुरकुंडा में यदुवंशी परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मनोहारी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने से ही सुख-समृद्धि की होती है प्राप्ति: गिरधारी गोप

भुरकुंडा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पतरातू प्रखंड एवं कोयलांचल वासियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यदुवंशी परिवार द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा की शुरुआत पटेलनगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ की गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से बासुदेव पताका के साथ गगनभेदी जयघोष…जय श्रीकृष्ण, राधा रानी, जय बासुदेव, जय यादव, जय माधव के बीच निकली। यह यात्रा पटेलनगर, पेट्रोल पंप, बिरसा चौक, जनता टॉकीज, भुरकुंडा बाजार, हनुमान मंदिर होते हुए थाना चौक काली मंदिर तक पहुंची।शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजनों पर झूमते नजर आए। यात्रा में महाभारत प्रसंग भगवान शिव, सुदामा चरित्र और श्रीकृष्ण-राधा लीला पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। थाना मैदान में कलाकारों ने श्रीकृष्ण-राधा के प्रेम प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम शामिल यादव परिवार

सभा को संबोधित करते हुए गिरधारी गोप ने कहा मनुष्य यदि अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और आदर्शों को आत्मसात करे, तो उसे सुख-समृद्धि और जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए पतरातू प्रखंड और कोयलांचल के यदुवंशी परिवार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों के बीच खीर का वितरण किया गया। शोभायात्रा की अध्यक्षता कन्हैया सिंह यादव ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन धनंजय प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम को संतोष यादव, रामेश्वर गोप, रामबिलास यादव, शिव कुमार यादव, बैजनाथ यादव और लालु महतो ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया सिंह यादव, शंकर यादव, सुरेंद्र यादव, टुनटुन यादव, प्रदीप यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील यादव, पप्पु यादव, विश्वनाथ यादव, राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, चन्द्रिका राय, जीतन यादव, देवकरण यादव सहित दर्जनों महिला पुरूष शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे