बड़कागांव कट अफ डेट को लेकर युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने एनटीपीसी के खिलाफ ट्रांसपोर्टिंग सड़क को रोका 

एसडीएम के द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता कराने के आश्वासन पर हटाया गया सड़क जाम

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के कट अफ डेट 2016 के खिलाफ बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के तेरह माईल के पास पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे युवा विस्थापित संघर्ष समिति के सैकड़ों युवक-युवतियां व महिलाओं ने सोमवार सुबह से सड़क पर उतरकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों को रोक दिया। साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुवे एनटीपीसी के अधिकारियों के वाहनों को तेरह माईल के पास रोका। जिससे अधिकारी पैदल जाना पड़ा। वहीं कुछ देर तक देवरिया गेट में कोयला खनन के लिए जा रहे एक्सप्लोसिव वाहनों को रोके रखा लेकिन थाना प्रभारी व सीआईएसएफ के अधिकारियों को समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने छोड़ दिया।

वहीं धरना स्थल में मौजूद सैकड़ों महिलाएं,युवतियां व युवाओं ने कन्वेयर बेल्ट बंद कराने अंबे गेट पहुंचे, लेकिन पहले से तैनात सीआईएसएफ अधिकारी, बड़कागांव पुलिस प्रशासन व सशस्त्र बल ने गेट के अंदर जाने से रोक दिया। प्रर्दशनकारी वहीं बैठ गए और एनटीपीसी हाय हाय, एनटीपीसी तेरी मनमानी नहीं चलेगी,भाई भाई को लड़ाना बंद करों, 2016 का कट अफ डेट नहीं चलेगा वर्तमान समय में विस्थापित किया जा रहा है,तो इसके अनुसार विस्थापन का लाभ देना होगा ।

वहीं धरनास्थल पर एसडीएम बैधनाथ कामती, बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर ललित कुमार की मौजूदगी में एसडीएम  19 अगस्त को 12 बजे समाहरणालय में वार्ता करवाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया ।

इस मौके पर एसडीएम बैद्यनाथ कामती, एसडीपीओ, पवन कुमार, बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता, डाडीकला सहायक थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, सीआईएसएफ के अधिकारी समेत सैकड़ों महिला -पुरुष सशस्त्र बल मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!