बड़कागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार

सूर्य मंदिर के पास राधा मोहन इन होटल में चलती थी देह व्यापार

होटल मालिक समाजसेवी बनकर बंद कमरे में चलाते थे सेक्स रैकेट

बड़कागांव। हजारीबाग जिला के बड़कागांव में कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ हैं।बड़कागांव पुलिस ने रविवार को सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यापार में शामिल दो महिलाएं, दो पुरुष, एक दलाल, होटल मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमे एक महिला बंगाल की दूसरी महिला गुमला की रहने वाली हैं। देह व्यापार का ग्राहक एक बड़कागांव दूसरा केरेडारी पगार का तथा दलाल रामगढ़ का है। होटल मालिक समाजसेवी बनकर देह व्यापार का कारोबार कर रहा था। इसके उपर कई नाम चिन्ह लोगो का सहयोग होने की सुचना हैं। छापामारी टंडवा रोड स्थित सूर्य मंदिर के पास राधा मोहन इन होटल में की गई। जहां यह अनैतिक गतिविधियाँ लंबे समय से संचालित हो रही थीं। आरोपियों के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 125/25 के तहत आरोपियों के विरुद्ध 292/296/318(4)338/61(2)बी.एन.एस. एवं 3/4/5 धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई।

गुप्त सूचना के बाद कई दिनों से राखी जा रही थी निगरानी, छापामारी में हुआ कांड का खुलासा 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने होटल पर निगरानी शुरू की और पुष्टि होने पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके पर अनैतिक कार्य में लिप्त युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

तीन वर्षों से चल रहा था रैकेट, अब तक बचते रहे थे संचालक

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह रैकेट पिछले दो-तीन वर्षों से संचालित हो रहा था। लेकिन अब तक किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं की थी। होटल मालिक और दलाल की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा था। बड़कागांव थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!