बिजली आपूर्ति में कटौती बर्दाश्त नहीं की जायेगी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति करें विभाग : रौशन लाल
बड़कागांव/केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी व बड़कागांव में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी काफी गंभीर हैं। बिजली संकट के समाधान को लेकर विधायक रौशन लाल चौधरी हजारीबाग विद्युत आपूर्ति कार्यालय में ईएसई अशोक कुमार उपाध्याय, ईईई सुब्रोत बनर्जी, एएसई अमित कुमार के साथ बैठक की। बैठक में केरेडारी व बड़कागांव क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती, लो- वोल्टेज, और तकनीकी खामियों का स्थाई समाधान पर चर्चा किये। बैठक में विधायक ने सभी अधिकारियों को केरेडारी व बड़कागांव में जर्जर और पुराने तारों को बदलने, खराब ट्रांसफार्मर को बदल कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए। आगे कहा की बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ईएसई अशोक कुमार उपाध्याय ने विधायक से तकनीकी टीम गठित करने, टीम के द्वारा की गई रिपोर्ट के आधार पर खराब ट्रांसफार्मरों, जर्जर तारों को बदलने व नई लाइनों का विस्तार जल्द ही करने का बात कहा।
मौके पर हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधी कर्मचारी साव, उपेंद्र सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, कंचन यादव समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे