टीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड मिला केरेडारी को लगातार दूसरे वर्ष मुखिया व पंचायत सचिव हुवे सम्मानित

केरेडारी। टीबी मुक्त भारत अभियान के सफलता पर टीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड लगातार दूसरे वर्ष भी केरेडारी पंचायत को मिला। हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा केरेडारी मुखिया सोनिया देवी व पंचायत सचिव रोहित राज को प्रशस्ति पत्र और गांधी जी की रजत प्रतिमा देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर मुखिया ने हजारीबाग उपायुक्त का आभार जताया। कहा कि इस तरह का सम्मन मिलने से क्षेत्र में काम करने का नई ऊर्जा मिलता हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी पिछले वर्ष स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के द्वारा रांची में संयुक्त रूप से केरेडारी पंचायत मुखिया एवं पंचायत सचिव को टीवी मुक्त पंचायत का सम्मान से सम्मानित किया गया था।

टीवी मुक्त पंचायत के मानदंडों पर पिछले दो वर्षों से केरेडारी पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्वास्थ कर्मी, चिकित्सा पदाधिकारी, पंचायत के सचिव एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!