बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम पिपराडीह में चार दिवसीय श्री श्री वैदिक 1008 शिव परिवार एवं हनुमंत लाल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के आचार्य देवानंद मिश्रा व बनारस के पंडित अर्जुन पाण्डेय वेद पूजन करा रहे हैं। 20 मई मंगलवार को कलश यात्रा, पंचांग पूजन और गंगा भरन पूजन के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। 21 मई को मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना और रात में श्री अनिल जी महाराज का प्रवचन व महिला कीर्तन मंडली द्वारा हरि कीर्तन होगा। 22 और 23 मई को भी वेद पाठ, देवी-देवता पूजन, प्रवचन और हरि कीर्तन जारी रहेगा।
23 मई को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और आरती होगी। 24 मई, शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और कलश विसर्जन के साथ रात में लोकप्रिय कलाकारों द्वारा झांकी और जागरण कार्यक्रम के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ सेवा समिति पिपराडीह ने धर्म प्रेमियों से इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील की है। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति, सचिव दिनेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष चंदन प्रजापति सहित ग्रामीण सेवा भाव से जुटे हैं।
कलश यात्रा में विधायक रौशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद नयाटांड पंचायत के मुखिया लीलावती कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम पूर्व मुखिया अशोक महतो बडकागांव पूर्वी, पश्चिम भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो ग्राम अध्यक्ष त्रिभुवन गोप सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे










