बड़कागांव कर्णपुरा महाविद्यालय में “गरीबी ही गरीबी का कारण है” विषय पर सेमिनार का आयोजन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

कर्णपुरा महाविद्यालय, के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “गरीबी ही गरीबी का कारण है” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो एवं संचालन डॉ. दिव्याशालू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने कहा कि गरीबी का दुष्चक्र ही “गरीबी ही गरीबी का कारण है” सिद्धांत का आधार है। उन्होंने बताया कि कम आय के कारण बचत नहीं हो पाती, बचत के अभाव में निवेश और उत्पादन प्रभावित होते हैं, जिससे रोजगार के अवसर घटते हैं और व्यक्ति पुनः गरीबी के चक्र में फँस जाता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोज़गार, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से इस दुष्चक्र को तोड़ा जा सकता है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. दिव्याशालू ने कहा कि समावेशी विकास के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचना आवश्यक है। समापन अवसर पर डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों में आर्थिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।

मौके पर डॉ. सुरेश महतो, प्रो. ऋतुराज दास, प्रो. फजरुद्दीन अहमद, डॉ. रंजीत प्रसाद, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. ललिता कुमारी, प्रो. रामकिशोर प्रसाद दॉगी प्रो नरेश कु. दांगी, प्रो . लालदेव महतो , सनवीर कुमार, नेमधारी राम सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *