बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी मोलनी देवी का निधन दोमुहान घाट पर अंतिम संस्कार 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बडकागांव। बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी श्रीमती मोलनी देवी का मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़कागांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत मोलनी देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थीं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के नेताओं तथा स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और समर्थकों का तांता लग गया। दिवंगत मोलनी देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे बड़कागांव स्थित दोमुहान नदी तट पर किया गया , जहां परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए । बता दे की तीन बार के विधायक रहे पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी हमेशा से बड़कागांव बाजार सब्जी बेचने और खरीदने जाया करती थी उनके अंदर घमंड और गुरु नाम की कोई चीज नहीं थी विधायक की पत्नी होने के बावजूद वह बहुत ही साधारण और सादगी जीवन बिताया करती थी l बताया जाता है कि निधन के एक दिन पहले भी उन्हें बड़कागांव दैनिक बाजार में कई लोगों ने देखा था। नटराजनगर की फूलमती देवी ने बताया कि मोलनी देवी ने उनसे परवल खरीदा था। हाल-चाल पूछने पर उन्होंने कहा था, “सब ठीक है, लेकिन अब कल से बाजार नहीं आ पाऊंगी।” उनके इन शब्दों से मानो उन्हें अपने अंत का आभास हो गया था। उनके साधारण जीवनचार्य और शांत स्वभाव उनके मरणोपरांत हमेशा याद रखा जाएगा l उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उनके अंतिम दर्शन में आए लोगो में सांसद मनीष जायसवाल ,विधायक रोशन लाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ,केनरा बैंक प्रबंधक शशि कुमार बागे, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कोलेश्वर गंझु, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ,रंजीत कुमार, झामुमो नेता संजय सिंह, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार ,आजसू नेता संदीप कुशवाहा, डॉक्टर बालेश्वर महतो , डॉक्टर कीर्तिनाथ महतो, नंदकिशोर लाल, टुकेश्वर प्रसाद, संजय तिवारी ,विशेश्वर नाथ चौबे ,दिनेश प्रसाद , हेमंत भुइयां, भीखन महतो, शिबू कुमार मेहता, रामपति राम, शशि मेहता, मनोज दांगी, केदार महतो, पप्पू कुमार ,प्रवीण कुमार ,अशोक महतो, नागेश्वर महतो व सैकड़ो लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *