बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
झारखंड आंदोलनकारी सह शिक्षाविद स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के गुरुचट्टी स्थित आवासीय कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और स्व. रिझुनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान स्व. रिझुनाथ चौधरी के सामाजिक, शैक्षणिक एवं झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया गया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,आजसू केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक, एवं कामेश्वर महतो संयुक्त रूप से कहा कि रिझुनाथ चौधरी समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के हित में निरंतर कार्य किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।
पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए हजारों लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। लोगों से पौधों को सुरक्षित रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रिझुनाथ चौधरी के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा वातावरण स्व. रिझुनाथ चौधरी की स्मृतियों से भावुक नजर आया।
मौके पर मुख्य रूप से
आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव नागेश्वर तूरी, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,कामेश्वर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, आदित्य साहू सोनी, महामंत्री नर्सिंग प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, तुलेश्वर राम, दिनेश महतो, अर्जुन कुमार, सुधांशु शेखर, उमेश महतो, शिव देव कुमार, शशि कुमार, मनीष पांडे,उदय मेहता,सत्यजीत विद्या अलंकार, सुनील कुमार, तुलेश्वर महतो, राजेंद्र कुमार, मुरली प्रसाद, बालेश्वर महतो, वीरेंद्र कुमार, कालेश्वर महतो, सुरेश प्रसाद,अवध किशोर कुमार, रामचंदर महतो, नंदलाल महतो, रंजन पांडे, कमलेश्वर महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








