रैयतों के विरोध देख भागे कर्मी, शिविर रद्द बेरंग लौटे कर्मी
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा बड़कागांव अंचल कार्यालय परिसर में एनटीपीसी बादम कोल माइंस परियोजना के जमीन अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा वितरण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीण रैयतों के भारी विरोध और तीखी आपत्तियों के बाद इस शिविर को बीच में ही भंग कर दिया गया।
मौके पर मौजूद जिला भू-अर्जन कार्यालय के अधिकारी दीनबंधु महतो ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आधिकारिक तौर पर शिविर के स्थगन की घोषणा की। शिविर शुरू होते ही बड़ी संख्या में पहुंचे प्रभावित ग्रामीण रैयतों ने प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि नियमानुसार बिना ग्राम सभा आयोजित किए और ग्रामीणों की सहमति लिए बिना कोल कंपनियों के लिए इस तरह का कोई भी मुआवजा या अधिग्रहण शिविर नहीं लगाया जाना चाहिए। इस दौरान भारी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने नारेबाजी की और अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां रखीं।माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला भू-अर्जन से संबंधित अधिकारी कानूनगो दीनबंधु महतो के द्वारा तत्काल प्रभाव से शिविर को रद्द करने की बातें कही गई।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








