बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार को पुलिस ने फरार वारंटी के घर में चिपकाया।बड़कागांव थाना कांड संख्या 317/22 , 25 दिसंबर 2022 आईपीसी की धारा 385/387/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत के डमारु निवासी रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी, पिता भुनेश्वर महतो के घर बड़कागांव पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया।बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं बड़कागांव एसआई वरुण कुमार एवं केरेडारी पुलिस के सहयोग से सशक्त पुलिस बल के जवान के साथ पहुंचकर वारंटी के घर न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार को वारंटी के गांव के चौक चौराहे एवं उसके घर में चिपकाया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अभियुक्त माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेशानुसार अग्रतर करवाई की जाएगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








