बड़कागांव। बड़कागांव के संगम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। रोशन कुमार ने 93% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी मधुबाला 89% अंकों के साथ द्वितीय और प्रिंस कुमार 87% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। राशि कुमारी ने भी 85.6% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्राचार्य परवेज आलम ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य ग्रामीण छात्रों को शहरी छात्रों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित थे और उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









