बड़कागांव। उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाई बलिया में “उन्नति का पहिया” कार्यक्रम के तहत कक्षा आठवीं के 33 विद्यार्थियों के बीच साइकिल और बैग का वितरण किया गया। “पढ़े चले हम बढ़ चले हम आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे” के मजबूत इरादे वाले इन छात्रों के चेहरे साइकिल पाकर चमक उठे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़कागांव संसाधन केंद्र से बीआरपी अनंजय कुमार दास, अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार और वार्ड सदस्य सुरेश रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार दांगी और शिक्षक सलीम उल्लाह, मोति गिरी, जितेंद्र प्रसाद दांगी, मजाज अलवी, प्रमेश गिरी तथा शिक्षिकाएं रेनू कुमारी, अरुणा कुमारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सराहनीय पहल दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के मार्ग को निश्चित रूप से आसान बनाएगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









