प्रकाश कुमार रिपोर्ट | प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी बादल खान है, जिसे बुधवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि बिते मंगलवार को गजवा चातर गांव निवासी उपेन्द्र यादव पर बादल खान एवं उनके पुत्र कैफे खान के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। जिसके बाद उसके भाई योगेन्द्र यादव ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया था। पुलिस को घटना संबंधित सूचना मिलते ही बादल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके पुत्र कैफे खान को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।
आक्रोशित लोगों ने वाहन के साथ तोड़फोड़ किया
बादल खान एवं उनके पुत्र कैफे खान के द्वारा उपेन्द्र यादव पर हमला करने के बाद गुस्साये लोगों ने गजवा चातर मुख्य मार्ग पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग इकट्ठा हो गये। इस दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोककर सवार लोगों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में पथरा गांव निवासी खुशनसिब आलम के बयान पर घायल उपेन्द्र यादव के भाई योगेन्द्र यादव समेत कुल 21 नामजद लोगों पर प्राथमिक दर्ज किया है। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करने के बाद योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








