प्रकाश कुमार | प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला है। थाना क्षेत्र के गजवा गांव में उपेंद्र यादव नामक व्यक्ति को बादल खान व उसके पुत्र ने मंगलवार को लगभग 11 बजे चाकू गोद कर घायल कर दिया है। घायल उपेंद्र यादव के छोटे भाई सतेंद्र यादव ने बताया कि उनके भाई को बादल खान ने पिछले कई दिन से पलाश पेड़ की टहनिया काटने को लेकर दबाव बना रहा था। लेकिन उनके भाई द्वारा पेड़ की टहनिया ना काटने पर बादल खान व उसका बड़ा पुत्र घर से 200 मीटर दूरी पर बुलाकर उनके भाई को चाकू गोद कर घायल कर दिया।
चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टर आशीष कुमार व डॉ मनीष लाल ने बताया कि उपेंद्र यादव खून से लथपथ हालत में अस्पताल आया था। उनके पीठ में आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया गया था। जिससे खून की धार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है और पीड़ित उपेंद्र यादव के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। वहीँ गजवा गाँव के ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों को कहना है कि अगर दोषियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









